ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हैं दुष्यंत चौटाला : डा. जसविंद्र खैहरा ।

ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हैं दुष्यंत चौटाला : डा. जसविंद्र खैहरा ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिवस।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्म दिवस पर बच्चों को बांटी स्टेशनरी।

कुरुक्षेत्र, 3 अप्रैल :- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जननायक जनता पार्टी की युवा टीम द्वारा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा के नेतृत्व में देवीदास पुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व खाने का सामान वितरीत किया गया। इस मौके पर जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, , थानेसर के पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, जोगध्यान लाडवा व सूबे सिंह शाहाबाद ,होशियार सिंह किरमच ने दुष्यंत चौटाला की लंबी उम्र की कामना की। डा. जसविंद्र खैहरा ने अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने छोटी सी उम्र में बहुत बडा मुकाम हासिल किया है। दुष्यंत चौटाला के काम करने के तरीके से ताऊ देवीलाल की याद ताजा हो जाती है। वे ताऊ देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने मे जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर रहकर दुष्यंत चौटाला लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का फैसला युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इससे जहां प्रदेश के युवाओंं को रोजगार मिलेगा वहीं बेरोजगारी दर भी कम होगी। जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला व पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवा रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, थानेसर के पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, जोगध्यान व सूबे सिंह ने दुष्यंत चौटाला के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पहले जहां सांसद रहते हुए प्रदेश की समस्याओं को सांसद में उठाया और ट्रेक्टरों पर लगाए गए टोल को माफ करवाने का काम किया था वहीं अब उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए ऐसे काम कर रहे हैं जिनकी कल्पना चौ. देवीलाल ने की थी। उन्होने कहा कि दुष्यंत चौटाला का सपना है कि प्रदेश की हर समस्या का निदान हो व हर बेरोजगार युवा को रोजगार मिले। इस अवसर पर धीरज नैन, नरेंद्र घराड़सी, चन्दरपरकाश सैनी ,हरबक्श काठवा , हर्ष शर्मा, रामकिशन ज्योतिसर, रणबीर जागलान, सार्थ तिवारी, विशाल मुकीमपुरा, जितेंद्र, पंकज नैन, गुरलाल वडैच, हन्नी दहिया, , हरविंद्र संधू, जगमाल गोलपुरा,सतीश मडाडो, रणजीत नैन, निकसन सूरा व पुनिया मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को स्टेशनरी बाँटते जज़पा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान में लोगों ने आयुर्वेद, प्राकृतिक एवं जैविक खेती उत्पादों के महत्व को समझा : महंत जगन्नाथ पुरी।

Sat Apr 3 , 2021
वर्तमान में लोगों ने आयुर्वेद, प्राकृतिक एवं जैविक खेती उत्पादों के महत्व को समझा : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जहरीले रसायन से मुक्ति के लिए आयुर्वेद, प्राकृतिक एवं जैविक उत्पाद जरूरी।निरंतर बढ़ती जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता। कुरुक्षेत्र, 3 […]

You May Like

advertisement