जेम पोर्टल के माध्यम से बदायूँ के औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों का ई-आक्शन

जेम पोर्टल के माध्यम से बदायूँ के औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों का ई-आक्शन
बदायूँ : 08 जनवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बताएं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में उद्योग निदेशालय के अन्तर्गत विकसित राजकीय औद्योगिक आस्थानों व मिनी औद्योगिक आस्थानों ने रिक्त भूखण्डो व शेडों को जैम पोर्टल पर फारवर्ड ई-आक्शन प्रकिया के माध्यम से एकीकृत रूप से आवंटित्त किये जाने हेतु निदेशालय के द्वारा निर्देशित किया गया है।
उन्हांंने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के पश्चिमांचल के जनपद में स्थापित औद्योगिक आस्थानों/मिनी औद्योगिक आस्थानों जिसमें जनपद बदायूँ का औद्योगिक आस्थान सालारपुर, मिनी औद्योगिक आस्थान उझानी, मिनी औद्योगिक आस्थान सहसवान, मिनी औद्योगिक आस्थान बिसौली में रिक्त भूखण्डों को आवंटित किये जाने हेतु जैम बिड निर्गत की जा रही है। यह भूखण्डों / शेडों को बिड सं0 29097 द्वारा फारवर्ड ई-ऑक्शन जेम पोर्टल के माध्यम से ऑक्शन बिड नम्बर 29097, वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जेम डॉट जीओवी डॉट आईएन पर आवेदन लिए जायेगे।
उन्होंने बताया कि पंजीयन समयावधि 06 से 19 जनवरी 2026 तक, आवदेन पत्रों का स्कूटनी 19 से 27 जनवरी 2026, 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करने की तिथि 27 जनवरी से 01 फरवरी 2026, ईएमडी धनराशि की स्कूटनी की तिथि 02 से 04 फरवरी 2026 तक तथा नीलामी बोली की तिथि 05 फरवरी अपरान्ह 02 बजे से 06 फरवरी 2026 तक अपरान्ह 02 बजे तक होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 17,18 मार्च को, पंजीकरण शुरू

Fri Jan 9 , 2026
अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 17,18 मार्च को, पंजीकरण शुरू दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तृतीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 17. 18 मार्च 2026 को आयोजित होने जा रहा है, सोसायटी की पदाधिकारयों की […]

You May Like

advertisement