जिले में 1 अप्रैल से होगा ई चालान लागू, वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी, मैनुअल चालान होगी बंद

नई व्यवस्था से वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने में मिलेगी मदद- श्री पी. एस. परिहार

जिला कोषालय ने दी डीडीओ, बैंकर्स व स्टाम्प वेंडरों को प्रशिक्षण

कोरिया 31 मार्च 2026/ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कोषालय कोरिया के तत्वावधान में  ई चालान के संबंध में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों, बैंकर्स, स्टंप वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कोषालय अधिकारी श्री पी. एस. परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु मैनुअल चालान बंद कर ई-चालान (ओटीसी) प्रणाली अनिवार्य की जा रही है। इसके लिए जिलेभर में अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन किया गया, जिससे ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से सरकारी राजस्व संग्रहण सुव्यवस्थित हो सके।

सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री ओंकार साय ने इनके उद्देश्य के बारे में  बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विभागों में पूरी तरह ऑनलाइन चालान (ई-चालान) और ई-कोष पोर्टल के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के उपयोग में दक्ष बनाना और गलतियों को कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी श्री सुखदेव पटेल ने पीपीटी के माध्यम से किस तरह ऑनलाइन ई-चालान जमा की जाएगी, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिला कोषालय अधिकारी श्री पी. एस. परिहार ने बताया कि पहले भौतिक चालान जमा किया जाता था, अब ई-चालान जमा की जाएगी, इससे ऑनलाइन सिस्टम से गलतियों में कमी आएगी, सही हेड का चयन आसान होगा और चालान डेटा सीधे बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर होगा। उन्होंने बताया कि यह नई व्यवस्था डिजिटल इंडिया पहल के तहत जिले की वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए मददगार साबित होगा।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकों व लोक अभियोजन तथा स्टाम्प वेंडर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुआं बना श्री हेमंत साहू के जीवन में बदलाव की वजह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Tue Mar 31 , 2026
जांजगीर-चांपा 31 मार्च 2026/ कभी खेती के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहने वाले किसान श्री हेमंत साहू के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था एक सपने जैसी थी, लेकिन अब यह सपना साकार हो चुका है। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सरवानी में मनरेगा के तहत किए गए कुआं […]

You May Like

Breaking News

advertisement