जिले में ‘वंदे मातरम‘ की गूंजवर्ष भर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

कोरिया 07 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ कोरिया जिले में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुबह 10 बजे किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्वंदे मातरम्श् की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के पश्चात जिला पंचायत के मंथन कक्ष में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, श्री डी डी मंडावी सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों द्वारा वन्दे मातरम का समूहिक गायन किया गया।

पशुधन विकास विभाग, जनपद पंचायत बैकुंठपुर, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, मत्स्य पालन विभाग, जनपद पंचायत सोनहत, ग्राम पंचायत मधला, मेन्द्रा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय मा. विद्यालय कटगोड़ी, विभिन्न ग्राम पंचायतो स्कूलों में भी समूहिक वन्दे मातरम का गायन व प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुना गया।

गीत के बोल और धुन पोर्टल  vandemataram150.in
पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान जिला, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीतिक दलों एवं बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न

Fri Nov 7 , 2025
महासमुंद 07 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्वाचन नामावलियां के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश तथा उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा के मार्गदर्शन में  राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा बूथ लेबल एजेंटो का […]

You May Like

Breaking News

advertisement