बिहार:डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण -निरंजन कुशवाहा

रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनुउपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है। इसबार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण लग गया है।
बिहार राज्य खुदरा उर्बरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनुउपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नही कराया गया तो पूर्णियाँ प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे। सभी जगह मक्का और गेंहू की बोआई का समय हो गया है। मगर डीएपी किसी बाजार में नही है। रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे है, मगर खाली हाथ वापस आ रहे है। श्री कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ससमय DAP उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की माँग की है ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अचानक आग लगने से 8 लोगों का घर जलकर पूरी तरह से हुआ राख

Fri Nov 26 , 2021
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोगलिया पुरंदाहा पूरब वार्ड संख्या 4 बैरना यादव टोला में दोपहर खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लगने से 8 लोगों का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया आग लगने की सूचना देने के बाद धमदाहा और बनमनखी अग्निशमन केंद्र से […]

You May Like

advertisement