अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से शिक्षा एवं कौशल विकास को मिला बढ़ावा

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से शिक्षा एवं कौशल विकास को मिला बढ़ावा
बदायूँ: 10 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। प्रदेश में मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से स्थापित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहा है। विभाग का लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय के पिछड़ेपन को दूर कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जनपद बदायूँ में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लगभग 23.95 प्रतिशत है, जिसके दृष्टिगत विभाग द्वारा अनेक विकासपरक परियोजनाएं संचालित की गई हैं।
पी0एम0जे0वी0के0 (पूर्ववर्ती एम0एस0डी0पी0) योजना के अंतर्गत राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से जनपद में महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थानों का निर्माण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान पर 1230.00 लाख रुपये, आईटीआई बिसौली पर 497.84 लाख रुपये तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा मलसई पर 315.00 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उन्हें कियाशील कराया गया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के 13 प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में 39.624 लाख रुपये की लागत से 26 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त आईटीआई रमज़ानपुर (502.77 लाख रुपये), आईटीआई जौनेरा/नदायल (505.53 लाख रुपये) तथा राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूँ में दो टाइप-4 आवास एवं लैक्चर हॉल (283.54 लाख रुपये) का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संस्थानों को हस्तगत एवं कियाशील कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसुविवि परिसर में 15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य अतिथि गृह -कुलपति

Thu Jun 11 , 2026
मसुविवि परिसर में 15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य अतिथि गृहकुलपतिप्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे को मिलेगी नई मजबूती आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ को अपने परिसर में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) के निर्माण हेतु […]

You May Like

advertisement