एसवीएसयू में स्थापित होगा शिक्षार्थी सहायता केंद्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के साथ हुआ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का एमओयू

पलवल, प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के साथ एमओयू किया है। इसके अंतर्गत शिक्षार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। जो विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, वो श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कक्षाएं लगाएंगे और ड्युअल डिग्री प्रोग्राम में भी दाखिला ले सकेंगे। एक डिग्री दोनों में से किसी भी विश्वविद्यालय में नियमित और दूसरा पाठ्यक्रम ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे दूर- दराज क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जिन्हें पीसीपी कक्षाएं लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की उपस्थिति में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, एसोसिएट डीन (अफिलिएशन) डॉ. रवींद्र और विधि अधिकारी केशव शर्मा के साथ इस एमओयू का आदान-प्रदान किया। उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज ने कहा कि यह शिक्षार्थी सहायता केंद्र स्थापित होने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। विधि अधिकारी केशव शर्मा ने बताया कि यह पहल शिक्षार्थियों के लिए काफी सार्थक सिद्ध होगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रोग्राम को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ हुआ यह एमओयू शिक्षार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की उपस्थिति में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल से एमओयू का आदान- प्रदान करती श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज एवं विधि अधिकारी केशव शर्मा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन लिपियों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकताः डॉ. वीरेन्द्र पाल

Tue Jul 29 , 2025
केयू में दस दिवसीय पाण्डुलिपि कार्यशाला का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 जुलाई : रामायण व महाभारत काल से ब्राह्मी आदि लिपियां अस्तित्व में रहीं हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। जो लेखन शैली व लिपि संस्कृत भाषा के पास है वह संसार की किसी भाषा के पास […]

You May Like

Breaking News

advertisement