नत्थू रमपुरा उच्च व प्राथमिक विद्यालय में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : कंपोजिट स्कूल नत्थू रमपुरा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिथरी के विधायक माननीय डॉ राघवेंद्र शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक अधिकारी डॉ विनीता जी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल जी एवं साईं मंदिर के महंत श्री शिरडी साई सेबा ट्रस्ट रजिस्टर्ड बरेली के सरबराकार पंडित सुशील पाठक जी उपस्थित रहे।विधायक जी द्वारा बालवाटिका कक्ष का शुभारंभ किया गया एवं कक्षा एक के छात्रों को निःशुल्क पुस्तक वितरित की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं बताया गया विभाग लगातार बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है।शिक्षकों का भी कर्तव्य है कि पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाए और बच्चों के साथ शिक्षक के साथ अभिभावक की भूमिका भी शिक्षक निभाए। पंडित सुशील पाठक जी द्वारा विद्यालय में समय समय पर छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और बताया कि ऐसे कार्यकम होने से अभिभावकों का भरोसा परिषदियों विद्यालयों की तरफ बढ़ता है,उन्होंने विद्यालय स्टाफ की भी तारीफ की।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया एवं बताया कि दिन पर दिन स्कूलों में शिक्षा के स्तर में वृद्धि हो रही है।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार जी,ग्राम प्रधान वीरपाल जी,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुले राना सहायक अध्यापक आइजा बेला, नीरज रानी, इला मंडल शाह ,शुभम सक्सेना शिक्षामित्र ममता , कमलेश सहित समस्त शिक्षक एवं समस्त ए र पी० एवं संकुल शिक्षक के साथ शिक्षा समिति के अध्यक्ष के साथ सैकडो ग्राम बासी माताए बच्चे उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दिल्ली होटल बेला मोन्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में घनश्याम दास को चुना राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन

Sat Apr 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के जिला अध्यक्ष बरेली सुनील खत्री ने बताया की कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दिल्ली के रंगपुरी में स्थित होटल बेला मोन्डी मे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीसी भारतीया की अध्यक्षता में आयोजित चुनावी बैठक देर रात […]

You May Like

Breaking News

advertisement