शिक्षा मंत्री हरियाणा ने किया शिखा कुमारी की पुस्तक ‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ का विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर से मिली बधाइयाँ, गणमान्यों ने उनकी बौद्धिकता को किया सैल्यूट।

कुरुक्षेत्र :- लेखिका शिखा कुमारी, गांव ढाणी पाल, हांसी, द्वारा लिखी पुस्तक ‘ हरियाणवी अध्यात्म गीत’ का विमोचन आज श्री कंवर पाल गुर्जर, शिक्षामंत्री हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया गया। शिखा की यह पुस्तक हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा पुस्तक प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020 में चयनित है।
‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ पुस्तक आध्यात्मिक गीतों पर हरियाणवी में लिखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणवी लोकगीत जो लिपिबद्ध ना होने के कारण लुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें संरक्षित करना है। शिखा कुमारी की यह तीसरी पुस्तक है। इससे पहले ‘आशाओं की शिखा‘ व ‘ विष्णु अवतार: श्री देवनारायण ‘ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।
इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमारी, श्री बनवारी लाल बटार ढाणी पाल, अनिल गुर्जर बड़सी, कृष्ण खटाणा, राजेश, चंद्रकांत गोरसी, व अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व सम्मानित जनों ने शिखा कुमारी को बधाई प्रेषित की हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कोरोना फिर डरा रहा है बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, संख्या हुई 180 सक्रिय मरीज...

Wed Nov 24 , 2021
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच जिलों में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 165 सक्रिय […]

You May Like

advertisement