देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं का हार्मनी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फिरोजपुर में शैक्षणिक भ्रमण

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं का हार्मनी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फिरोजपुर में शैक्षणिक भ्रमण

(पंजाब) फिरोजपुर 02 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन कि छात्रों ने हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फिरोजपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया । यह संस्थान फिरोजपुर क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों के साथ आधुनिक सुविधाओं का समन्वय किया जाता है।

  संस्थान के चेयरमैन श्री डी.पी. बंसल एवं डायरेक्टर श्री योगेश बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुमन लता ने छात्राओं का स्वागत करते हुए आयुर्वेद की प्राचीनता, वैज्ञानिकता एवं वर्तमान समय में इसकी बढ़ती वैश्विक स्वीकृति पर प्रकाश डाला।

    पंचकर्म विभाग में विशेषज्ञ डॉ. अल्का बीएएमएस, एमडी आयुर्वेदिक द्वारा छात्राओं को पंचकर्म की प्रमुख प्रक्रियाओं -वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य एवं रक्‍तमोक्षण-के सिद्धांत, कार्यप्रणाली एवं चिकित्सीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को पंचकर्म इकाई का प्रत्यक्ष अवलोकन भी करवाया गया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

        इस अवसर पर आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी विषय पर जागरूकता व्याख्यान डॉ. साहिल गुलेरिया बीएएमएस एमडी आयुर्वेदिक द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक कॉस्मेटोलॉजी केवल सौंदर्य संवर्धन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के आंतरिक दोष संतुलन, त्वचा स्वास्थ्य एवं दीर्घकालिक प्राकृतिक निखार पर आधारित है। प्राकृतिक औषधियों, रसायन चिकित्सा एवं दुष्प्रभाव रहित उपचार पद्धतियों के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा संस्थान द्वारा प्रदान की गई विस्तृत जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट में कुरुक्षेत्र को मिली कैथल से यमुनानगर फोरलेन व नए खेल स्टेडियम की सौगात

Mon Mar 2 , 2026
थानेसर व लाडवा में बनेगा भव्य विश्राम गृह, इस्माइलाबाद में सीएससी,थाना में पीएचसी,लाडवा में बनेगा डायलिसिस सेंटर, पिहोवा में महिला पुलिस थाना, पिहोवा और लाडवा में एचएसवीपी के बनेंगे दो नए सेक्टर।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केवल कुरुक्षेत्र जिले को दी लगभग 15 बड़े प्रोजेक्ट की सौगात। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) […]

You May Like

advertisement