प्रयास सामाजिक संगठन ने पर्यावरण का रखा ख्याल लगाए पेड़

आजमगढ़। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रयास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय ने अपने हाथों से फलदार पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाया। इसके अलावा संस्था द्वारा हरबंशपुर में भी पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय ने कहाकि पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। हमें मुफ्त में आक्सीजन पेड़-पौधे ही देते हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा। इस दिशा में प्रयास द्वारा सुरक्षित पौधरोपण का कार्य बहुत ही सराहनीय है। शासन द्वारा पौधरोपण अभियान भी चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि मौजूदा आबादी को भरपूर आक्सीजन देने के लिए प्रयास सामाजिक पौधरोपण कई वर्षों से करता चला आ रहा है, ताकि हमारा शहर हरा भरा रहे। प्रकृति मानव को मुफ्त में आक्सीजन समेत अनेक उपहार देती है।अब तक संस्था द्वारा 355 पौधे लगाए जा चुके हैं, यह वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर आगे चलता रहेगा।
सचिव ईजी. सुनील यादव ने कहाकि मानव भाग-दौड़ की आपाधापी में पेड़-पौधों की महत्ता को ऐसे भुला देता जैसे उसके जीवन में पेड़-पौधों का कोई महत्व ही नहीं है। मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। पौधरोपण में राजीव कुमार शर्मा, डा. हरगोविन्द विश्वकर्मा, ईजी0 अमित यादव, शिवप्रसाद पाठक, अंगद साहनी आदि ने सहयोग किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement