![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230720-WA0017-768x1024.jpg)
बाढ़ ग्रस्त सरहदी गावों में एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा पशुओं के लिए हरा चारा पहुंचाने का किया जा रहा है प्रयास
फिरोजपुर 20 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
फिरोजपुर के साथ लगते सरहदी क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गावों में एनजीओ एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर अपनी सामाजिक सेवाएं निरंतर दे रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त गावों में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त होने के कारण वहां पर रहने वाले दुधारू पशुओं के लिए आ रही हरे चारे की समस्या को देखते हुए और जिला प्रशासन फिरोजपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समाज सेवी संस्था एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा हरे चारे का प्रबंध बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं के लिए किया जा रहा है। सरबजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि गत दिनों टीम द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गांव भाने वाला,गट्टी राजो की व अन्य गांव के लोगों से संपर्क किया गया और उनके द्वारा पशुओं के लिए चारे की समस्या की कमी बताएं जाने पर उनकी सोसायटी द्वारा गांव में लोगों को चारा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में रात्रि गर्म दूध की सेवा निभाई जा रही है और साथ ही मां अन्नपूर्णा रसोई भी चलाई जा रही है। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी पहले भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती आ रही है और प्रशासन के साथ इस आपदा की स्थिति में हर संभव प्रयास करने हेतु साथ खड़ी है।