कन्नौज : जिले में सोहार्द व आपसी प्रेम भाव के साथ ईद उल अदहा बकरीद का त्यौहार मनाया गया


जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
जनपद में ईद-उल-अदहा/बकरीद पूर्ण सौहार्द एवं आपसी प्रेम भावना के साथ सम्पन्न हुआ। जनपदवासियों द्वारा अपने अपने घरों पर ही बली दी गयी एवं आपसी भाईचारे एवं सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए त्योहार सम्पन्न हुआ। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
            आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा द्वारा ईद-उल-अदहा के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद भ्रमण के दौरान उपस्थित जनमानस को व्यक्त किए। उन्होंने ईद-उल-अदहा के त्यौहार की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने अपने घरों में रहकर एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कन्नौज नगर, हाजी गंज, तिर्वा, गुरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ आदि स्थलों का जायजा लिया जहां सभी व्यक्तियों द्वारा नियम संगत रूप से त्यौहार मनाते पाया एवं बाहर बाजार में बाइक से चल रहे सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु भी मार्गदर्शित किया।
           मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर:जायसवाल क्लब ने पत्रकार सूरज को बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी

Wed Jul 21 , 2021
श्याम बहादुर यादव जौनपुर बक्सा( इंडिया टीवी 360 के संवादाता सूरज जायसवाल को जायसवाल क्लब के संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने जनपद के नौपेड़वा निवासी पत्रकार सूरज जयसवाल को जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया है कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement