आठ लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो गाड़ियों की बुकिंग करा कर ले जाता था और ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर फेंकने के बाद गाड़ी लूट कर फरार हो जाता था पुलिस ने ऐसे आठ लोगों की गिरफ्तार किया है, मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का था जहां 6 जनवरी 2025 को तीन लोगों ने लखनऊ से सुल्तानपुर जाने के लिए एक अर्टिगा कार बुक कराई कुछ दूर चलने के बाद उनके तीन और साथी कार में सवार हो गए गाड़ी जैसे ही जगदीशपुर पहुंची वैसे ही उनमें से एक युवक ने ड्राइवर हबीब की कनपटी पर असलहा लगा दिया और उसके हाथ पैर बांध दिया उसके बाद एक युवक खुद गाड़ी चलाने लगा और रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बटोही रेस्टोरेंट के पास ड्राइवर को फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गये ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर के विवेचना शुरू की इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासा के लिए हरचंदपुर पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम भी लगाई थी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बुकिंग कराकर गाड़ी लूटने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पकड़े गए अभियुक्त लखनऊ बाराबंकी बिहार पर रायबरेली के रहने वाले हैं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस बरामद करने के साथ ही लूटी गई गाड़ी को भी बरामद किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौनी अमावस्या के दिन हुई भड़गड के बाद रायबरेली में दूर दराज से प्रयागराज को जाने वाले वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोका गया

Fri Jan 31 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन हुई भड़गड के बाद रायबरेली में दूर दराज से प्रयागराज को जाने वाले वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोका गया। इन होल्डिंग एरिया लोगों के लिये व्यवस्था कराई गई है। गोरा बाजार के पावर हाउस के पास बनाए गए […]

You May Like

advertisement