मध्य प्रदेश //रीवा छिजवार में आयोजित हुई आठवीं संभागीय किसान संसद

मोदी सरकार जनता की नहीं पूजीपतियों की सरकार .. बादल सरोज

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934

रीवा 22 सितंबर 2021…संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि 22 सितंबर सन 2007 को वीरों की धरती ग्राम बिहरा के क्रांतिकारी किसान राघवेंद्र सिंह जेपी गोलीकांड में शहीद हुए थे किसान राघवेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर किसान बिलों के विरोध में दिल्ली किसान संसद की तरह छिजवार में संयुक्त किसान मोर्चा ने आठवीं संभागीय किसान संसद का आयोजन किया खास बात यह रही कि किसानों ने संसद लगाई और धरना स्थल पर किसान समरजीत सिंह के नेतृत्व में 263बें दिन किसान धरने पर रहे किसान संसद में स्पीकर की आसंदी पर वरिष्ठ किसान मिथिला सिंह डिप्टी स्पीकर समाजसेवी बद्री प्रसाद कुशवाहा राइटर शिव सिंह मौजूद रहे किसान संसद की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शहीद किसान राघवेंद्र सिंह एवं दिल्ली आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रारंभ की गई किसान संसद में किसान सांसद मोर्चे के प्रदेश संयोजक बादल सरोज किसान सभा के राज्य अध्यक्ष रामनारायण कोररिया किसान बुद्धसेन पटेल भैयालाल त्रिपाठी रामायण सिंह आर एस वर्मा रामजीत सिंह कुंवर सिंह गिरिजेश सिंह सेगर केके शुक्ला सतना तेजभान सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू महिला किसान सांसद आशा तिवारी संत कुमार पटेल प्रदीप पांडे शोभनाथ कुशवाहा विवेक पटेल राकेश सिंह अमित सोहगौरा रामनरेश सिंह अर्जुन दहिया राजेंद्र सिंह बरा जयभान सिंह तेजभान सिंह रोहित तिवारी यदुवंश प्रताप सिंह अजय तिवारी आदि ने स्पीकर के समक्ष तीनों काले कृषि कानूनों एवं एमएसपी की लिखित कानूनी गारंटी जेपी प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के श्रमिकों एवं किसानों के साथ अन्याय अत्याचार तथा बिजली कानून के साथ-साथ किसान बिल के विरोध में दिल्ली की सीमाओं में आंदोलित किसानों के साथ की गई जुल्म ज्यादती को लेकर बृहद रूप से सवाल उठाए किसान संसद में किसानों का पक्ष रखते हुए किसान सांसद बादल सरोज ने कहा कि देश में बैठी मोदी सरकार हिंदुस्तान की सरकार नहीं है यह अदानी अंबानी की सरकार है केंद्र सरकार के तीनों किसान बिल देश को स्वीकार नहीं है केंद्र सरकार को कृषि कानून बनाने का कोई अधिकार नहीं है यह अधिकार मात्र राज्य सरकार के पास हैं यह पूरा का पूरा सदन किसान विरोधी है संविधान विरोधी है पूरा सदन मोदी सरकार के संविधान विरोधी कृत्यों की निंदा करता है यह सदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार को जनता की सरकार नहीं मानता है पूंजीपति उद्योगपतियों की सरकार मानता है किसान संसद में सर्वसम्मति से किसान बिल वापसी एमएसपी की लिखित कानूनी गारंटी दिए जाने संबंधी अन्य प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए किसान संसद में प्रमुख रूप से किसान रमाकांत सिंह अखिलेश तिवारी उमेश सिंह सुरेंद्र सिंह सर्वेश सिंह रमाकांत तिवारी आशुतोष सिंह भारत सिंह राकेश कुमार शुक्ला सतना आदि उपस्थित रहे

भवदीय
शिव सिंह किसान नेता
संयोजक
संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश:रीवा एसपी नवनीत भसीन ने पेश की मानवता की मिसाल

Wed Sep 22 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा एसपी नवनीत भसीन ने पेश की मानवता की मिसाल ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 एसपी नवनीत भसीन ने पेश की मानवता की मिसाल सिटी कोतवाली थाना के ग्राम लोही में सरारती तत्वों द्वारा करीबन 50/60 गाय और बैल को नहर में उतार दिया गया था […]

You May Like

advertisement