तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह की मौके पर हुई मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, नेशनल हाईवे झुमका तिराहे पर अनियंत्रित (ट्रक) डंपर गाड़ी की टक्कर से (मोपेड) लूना मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी सचिन चौहान उर्फ नीलू ने बताया कि थाना सीबी गंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रपाल ठाकुर आपनी (मोपेड) लूना मोटरसाइकिल से सिलेंडर लेने बाल्ला कोठा गए थे वहां गैस नहीं मिलने पर उन्होंने गैस गाड़ी चालक को फोन किया ।तो गाड़ी चालक ने चंद्रपाल को गैस लेने के लिए झुमका तिराहे पर बुलाया। चंद्रपाल ठाकुर गैस सिलेंडर लेने के बाद अपने घर वापस जाने के लिए झुमका तिराहा पार कर रहे थे। इसी दौरान फरीदपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित (ट्रक) डंपर गाड़ी ने चंद्रपाल ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है, और ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों ने झुमका तिराहे पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
सड़क हादसे की घटना की सूचना मिलते ही मृतक बुजुर्ग चंद्रपाल ठाकुर के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी सचिन चौहान उर्फ नीलू ने बताया कि उनके रिश्तेदार मृतक चंद्रपाल सिंह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। चंद्रपाल सिंह के चार बच्चे हैं और चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। जिनमें दो लड़का एक लड़की है। ‌और उन्होंने बताया कि चंद्रपाल ठाकुर का सबसे बड़ा लड़का सुधीर सिंह की अभी जल्दी में पुलिस में नौकरी लगी है। इस समय वह सीतापुर पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। और उनका दूसरा लड़का सनी सिंह की फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मीरापुर में मोबाइल की दुकान है। और उनकी बड़ी लड़की नैना, की ढलिया गांव में शादी हुई थी और चौथी लड़की मोना की शीशगढ़ क्षेत्र में शादी हुई थी। मृतक चंद्रपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत होने से पूरे घर में कोहरा मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement