प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से दूर बुजुर्गों ने मनाया दीपावली का त्यौहार

प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से दूर बुजुर्गों ने मनाया दीपावली का त्यौहार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दीपों से जगमगा उठा प्रेरणा वृद्धाश्रम।

कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : घरों से निकाले, अपनों द्वारा नकारे व अपनों से दूर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने 5 दिवसीय दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर वृद्धों को व्यंजन, मोमबत्तियां तथा अन्य उपहार वितरित किये गए।
प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने बताया कि प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला के परिवार व प्रेरणा के सदस्यों को साथ लेकर हर वर्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि डा. जयभगवान सिंगला की प्रेरणा से ही संस्था के सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा परिवारों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर ख़ुशी लाने और मानसिक शांति प्रदान करने के लिए दीपावली के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरणा के सदस्यों एवं नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य, गीत, कविता पाठ तथा हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई। संस्था की अध्यक्षा ने बताया कि इस अवसर पर बुजुर्गों ने भी दीपावली उत्सव का आनंद लिया। रेणु खुंगर ने कहा कि वृद्धाश्रम में सब कुछ खोने के बाद भी बुजुर्ग खुशियां बटोरते दिखे। इस अवसर पर सुरभि काठपाल, तन्वी पपोसा, राज पवार, हरकेश पपोसा, शशि, अनिल कुमार, रामलाल, डा. वी.डी. शर्मा, बलविंदर कौर, विजयलक्ष्मी, मीना कुमारी, शकुंतला देवी, सीता देवी, सुमन शर्मा, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, विजय कुमार अग्रवाल, बी श्रीवास्तव इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में दीपावली उत्सव के अवसर पर दीपों के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम ने कुष्ठ आश्रम में मनाई दीपावली

Mon Nov 13 , 2023
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम ने कुष्ठ आश्रम में मनाई दीपावली। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुष्ठ आश्रम के लोगों संग मनाई दीपावली। कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : दीपावली अवसर पर श्री राम कुष्ठ आश्रम में सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया टीम द्वारा कुष्ठ आश्रम के […]

You May Like

advertisement