चुनाव आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस आई आर की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर उपस्थित सम्मानित समाचार पत्रों के सम्मानित प्रतिनिधियों एवं न्यूज़ चैनलों के सम्मानित प्रतिनिधियों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने वार्ता करते हुए बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण एस आई आर कराया जा रहा है जिसके तहत सभी मतदाताओं द्वारा एस आई आर संबंधी फॉर्म भरवाऐ जा रहे हैं जिसमें मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी अंतिम तिथि चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर रखी गई है जो कि बहुत कम समय है हम काग्रेस जन यह मांग करते है इस तिथि को और आगे बढ़ाया जाये ताकि कोई भी मतदाता ना छूटे ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि एस आई आर फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें आ रही है 2003 में कई विधानसभाओं के नाम व नंबर अलग थे और अब 2025 में विधानसभाओं के नाम व नंबर अलग है जिस कारण आमजन को अपने पिछले रिकार्ड को ढूंढने में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है ऊपर से समय कम होने से भी बी एल ए और मतदाता दोनों परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर साजिश के तहत उन विधानसभा क्षेत्र में विशेष रूप से गहन पुनरीक्षण एस आई आर के बहाने अधिक से अधिक वोट काटने की तैयारी कर रहा है जहां 2024 के लोकसभा चुनावो में उसको इंडिया गठबंधन से बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एस आई आर के लिए जो समय दिया गया है वह आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि हर मतदाता अपना फार्म पूरी तरह से भरकर संतुष्ट हो सके ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरुजी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा की भाजपा के लोग जब मुद्दों और जनता के बीच हारने लगते हैं और उनका ग्राफ गिरने लगता है तो वह साजिशन एस आई आर ले आए जिससे आज आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जो अफरा तफरी मची हुई है वह नोटबंदी के समय की याद दिलाती हैं ।
हम कांग्रेस जन निर्वाचन आयोग से यह अपेक्षा करते हैं कि वह निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ काम करेगा और विपक्ष की शिकायतों को सुनेगा और उसका निराकरण करेगा । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की कांग्रेस के पधाधिकारी, कार्यकर्ता और बी एल ए हर जगह क्षेत्र में मोहल्लो में और स्कूलों में लोगों की मदद कर रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े कांग्रेस हाई कामान भी इसको लेकर बहुत गंभीर है और सभी को यह निर्देश है के कांग्रेस का हर कार्यकरता लोगों की मदद करेंगे ।
उपस्थित कांग्रेस जनो में जिला उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान, बरेली शहर और कैंट विधानसभा के प्रभारी डॉ हरीश गंगवार ,महानगर उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नाहिद सुल्ताना, पूनम चौहान , जिला कोषाध्यक्ष कमरूद्दीन सैफी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राधेश्याम कथावाचक के नाटक आज भी प्रासंगिक ,साहित्यकार रमेश गौतम को मिला राधेश्याम कथावाचक सम्मान

Wed Nov 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को जिला पंचायत स्थित राधेश्याम भवन के सभागार में प्रख्यात कथावाचक नाटककार पंडित राधेश्याम कथावाचक की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विचार गोष्ठी,सम्मान और स्मारिका विमोचन हुआ। विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement