चुनाव आयोग ने कर दिये पीलीभीत और आंवला के चुनाव परिणाम घोषित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद वरुण गांधी का विरोध, सिखों की नाराजगी, कुर्मी वोटों में सेंधमारी के बावजूद सीट पर कब्जा कर लिया। बरेली में सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत लोकसभा से हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद बरेली के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने सपा के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी है। हालांकि आयोग ने अभी बरेली और शाहजहांपुर का परिणाम घोषित नहीं किया है। शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने सपा की ज्योत्सना गोंड से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

बरेली मंडल की सीटों का हाल :-

बरेली लोकसभा सीट
छत्रपाल गंगवार, भाजपा – 567127
प्रवीन सिंह ऐरन, सपा – 532323
लीड – 34804

आंवला लोकसभा सीट
नीरज मौर्य, सपा – 492515
धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा – 476546
आबिद अली, बसपा – 95630
लीड – 15969

बदायूं लोकसभा सीट
आदित्य यादव, सपा – 479052
दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा – 441959
मुस्लिम खां, बसपा – 92123
लीड – 37414

पीलीभीत लोकसभा सीट
जितिन प्रसाद, भाजपा – 607158
भगवत शरण गंगवार, सपा – 442223
अनीस अहमद खां, बसपा – 89697
लीड – 164935

शाहजहांपुर लोकसभा सीट
अरुण कुमार सागर, भाजपा – 508297
ज्योत्सना गोंड, सपा – 454854
दोदराम वर्मा, बसपा – 73899
लीड – 53443

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के नए लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने सपा प्रत्याशी को हराकर भारी मतों से की जीत दर्ज

Wed Jun 5 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने सपा प्रत्याशी को भारी वोटों से हराकर भाजपा (भगवा )का परचम लहराया है। तथा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जीते हुए प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को जीतने का प्रमाण पत्र दिया।तथा पार्टी कार्यालय पर पार्टी के कार्य कर्ताओं […]

You May Like

advertisement