बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी हर महीने आ रहा बिजली बिल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी गरीब किसानों का हर महीने आ रहा बिजली बिल। किसानो की बिजली बिल की समस्या का समाधान न होने पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बिजली घर के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मनकरी गांव निवासी किसान राम बहादुर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद हर महीने फर्जी बिजली बिल आ रहा है। पीड़ित राम बहादुर बिजली विभाग के कई पदाधिकारी से मिले मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।उसके बाद आज 21 मई गुरुवार को मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, पीड़ित किसान राम बहादुर एवं अन्य किसानों को लेकर को लेकर फतेहगंज पश्चिमी (बिजली घर) उपकेंद्र पर पहुंचे और वहां पर बिजली विभाग के अधिकारी(एसडीओ) उप खंड अधिकारी अंकित द्विवेदी, एवं वरिष्ठ लिपिक अंकिता सक्सेना, आदिल मलिक और वहां बैठे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर पीड़ित किसान राम बहादुर के बिजली बिल की समस्या का समाधान करने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन टिकैत मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि मनकरी गांव निवासी पीड़ित किसान राम बहादुर ने 31.1.2026 को बिजली कनेक्शन कटवाने की एप्लीकेशन दी थी, उसके बाद बिजली कनेक्शन कटने के बाद पीड़ित राम बहादुर का बिजली बिल निरंतर हर महीने आ रहा है, पीड़ित द्वारा कई बार बिजली घर के चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित की समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी सिलसिले में आज बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर पीड़ित की समस्या का समाधान करने की बात कही और कहा अगर पीड़ित किसान की समस्या का समाधान न किया गया तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान, युवा तहसील अध्यक्ष विशाल पाल, मीरगंज तहसील के वरिष्ठ संरक्षक राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, राम बहादुर, पूरन लाल मौर्य, द्वारकी प्रसाद, गुरुजेंट सिंह समेत बिजली विभाग के राकेश माहेश्वरी, श्याम सुंदर, प्रवीन, मोहित आदि किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवयित्री/ लेखिका अदिति अस्थाना की अंक ज्योतिष की पुस्तक का आगरा में विमोचन

Fri May 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : साहित्यकार अदितिअस्थाना की ‘अंक ज्योतिष’ की पुस्तक अंक ज्योतिष- जीवन का रहस्य का विमोचन विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निखिल बुक कैफे, आगरा में हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष- आचार्य यादराम वर्मा ‘कविकिंकर’ , मुख्य अतिथि- केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के प्रो. उमापति दीक्षित, […]

You May Like

advertisement