विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  

छ0ग0 ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 30 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक 04 जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राजनांदगांव, 28 जनवरी 2026 / छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के गौरवशाली अवसर पर एक विशेष ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ऊर्जा के महत्व और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
प्रतिभागी अक्षय ऊर्जा स्रोत ¼Renewable Energy Sources½] ऊर्जा संरक्षण  ¼Energy Conservation½ , विद्युत सुरक्षा ¼Electrical Safety½] में से किसी भी एक विषय पर अपनी कलाकृति बना सकते हैं।
यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए खुली है, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रतिभागियों को पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों (कागज, रंग, ब्रश आदि) का प्रबंध स्वयं करना होगा।
राजनांदगांव जिले के प्रतिभागी तैयार पेंटिंग को रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन (मोबाइल नंबर – 9713039110) के पास जमा करा सकते हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्रीमती सरोज कुमारी गंधर्व (मोबाइल नंबर- 7354514230), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री उत्त्तम कुमार साहू (मोबाइल नंबर- 9755118763) एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री दीपक लसेर (मोबाइल नंबर – 9907449750) के पास पेंटिंग जमा कर सकेंगे। पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के समापन के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा उत्कृष्ट पेंटिंग्स का चयन किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनकी सूचना विजयी प्रतिभागियों को फोन पर दी जाएगी। बिजली की बचत और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभाग ने इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत 04 जिलों के संभागीय एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों में 30 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

Wed Jan 28 , 2026
75 प्रतिशत किसानों से खरीदी कर 578 करोड़ का  किया गया भुगतान बलरामपुर, 28 जनवरी 2026/ जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निरंतर सुचारू से जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 […]

You May Like

advertisement