शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक : सुभाष सुधा

नव निर्मित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुभ उद्घाटन के अवसर पर सुख, शांति व सुरक्षित यात्रा की कामना के साथ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का किया आयोजन।
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह एलिवेटेड रेलवे ट्रैक कुरुक्षेत्र शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसी भी बड़े कार्य की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करने से कार्य निर्विघ्न पूर्ण होता है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को थानेसर रेलवे स्टेशन पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में बोल रहे थे। सभी श्रद्धालुओं ने नए रेलवे ट्रैक के सुचारू संचालन एवं देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की। नव निर्मित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुभ उद्घाटन के अवसर पर नगरवासियों के सुख, शांति एवं सुरक्षित यात्रा की कामना के साथ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन भवन को कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुसार बनाया गया है। यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन की सौगात मिल रही है। यह एलिवेटेड ट्रैक न सिर्फ ट्रैफिक समस्या हल करेगा बल्कि शहर की सूरत भी बदलेगा।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारम्भ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।
नप पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, समाज सेवी लक्ष्मी अरोड़ा, नगर पार्षद, गणमान्य भाजपा नेता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 18 अटल टिंकरिंग लैब विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : विनोद कौशिक

Tue Jul 14 , 2026
एटीएल, रोबोटिक्स एवं एस्ट्रोनॉमी लैब के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जुलाई : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कुरुक्षेत्र के 18 अटल टिंकरिंग […]

You May Like

advertisement