सखी निवास एवं शक्ति सदन में संविदा भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी

29 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर, 17 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास एवं शक्ति सदन में रिक्त संविदा भर्ती हेतु पदों पर जिले की वेबसाइट में गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग कर पात्र एवं अपात्र की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। इस सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर जिला-बस्तर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों के द्वारा उपरोक्त सूची अनुसार आगामी 29 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय सायंकाल 5ः30 बजे तक दावा-आपत्ति स्वीकार की जावेगी। इस संबंध में कार्यालय में प्रदर्शित सूची अंतिम मानी जावेगी। आवेदक अपनी दावा-आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर जिला-बस्तर में प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम ई-मेल या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा.

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Fri Apr 17 , 2026
235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल जगदलपुर, 17 अप्रैल 2026/ बस्तर के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहाँ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement