एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

13 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद, 06 मार्च 2026/  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 13 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
 अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुंद में कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का विवरण महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय विद्यालयों में आहता, शौचालय एवं मरम्मत कार्यों के लिए एक करोड़ 99 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

Fri Mar 6 , 2026
महासमुंद 06 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु आहता निर्माण, शौचालय निर्माण, लघु निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।समय-समय पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आहता, शौचालय एवं अन्य लघु निर्माण कार्य कराए जाने की मांग […]

You May Like

Breaking News

advertisement