“बिहान” मिशन के तहत संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

09 अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुन्द 03 जून 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला पंचायत महासमुन्द द्वारा क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनमें क्षेत्रीय समन्वयक के कुल 05 पद (अनारक्षित-02, अ.जा.-01, अ.ज.जा.-01, अ.पि.व.-01) तथा लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के कुल 04 पद (अनारक्षित-02, अ.ज.जा.-01, अ.पि.व.-01) शामिल हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला पंचायत महासमुन्द के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in पर प्रकाशित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 09 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“मोर गांव, मोर पानी महा अभियान“

Tue Jun 3 , 2025
जल संरक्षण हेतु उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित उत्तर बस्तर कांकेर 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कांकेर जिले  में ’मोर गांव, मोर पानी’ महाभयिन जोर-शोर से चलाया जा रहा है। उक्त संबंध में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement