षडदर्शन साधुसमाज की आपातकालीन बैठक शिव मन्दिर गांव धुराला में संपन्न

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई :
कुरुक्षेत्र के गांव धुराला में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में विशेष रूप से षडदर्शन साधुसमाज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सम्मिलित हुए, संगठन महामंत्री संत सुनील दास, सनेह दास, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष महंत जनार्दन दास ने बताया कि गांव अढोनी शिव मन्दिर के महंत योगिराज गिरि को गांव के एक व्यक्ति जो धर्म बदल कर दरगाह पर रहता है और मन्दिर के अत्यंत वृद्ध महंत योगिराज गिरि पर जानलेवा हमला किया और टांगे तोड़ी शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें पहुंचाई। प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उस पर कारवाही की। संत समाज ने प्रशासन की तुरंत कार्यवाही को उचित ठहराया।
आज प्रातः 11 बजे सन्यासी प्रयागपुरी नागा बाबा आश्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा शिव मन्दिर धुराला में काफी संख्या में संत महात्माओं ने भाग लिया। स्वामी वासुदेवानंद महाराज ने सैयद मजार, दरगाह और पीरों की क्या भूमिका रही और क्या गतिविधियां थी उनकी और उन्हें गतिविधियों पर आज भी चल रही है।
उन्होंने कहा यह स्थान हिंदुओं को भ्रमित करने वाले हिंदुओं के धर्म परिवर्तन के स्थान बने हुए हैं, सनातन संस्कृति विरोधी गतिविधियां यहां से चलती हैं। समस्त संत समाज ने निर्णय लिया है कि कुरुक्षेत्र क्षेत्र में जितनी अवैध मजारें हैं। उन्हें सरकार के सहयोग से हटवाने का प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर षडदर्शन साधु समाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, स्वामी हरिओम परिब्राज़क वात्सल्य वाटिका, महंत राजेंद्र दास गढ़ी बीरबल, महंत विशाल दास कोतवाल, महंत
राम अवतार चिट्टा मंदिर पिपली, स्वामी वासुदेवानंद महाराज,
सतीश सैनी भगत बीड पिपली, राजेंद्र सैनी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद,रोहताश सैनी जिला संयोजक बजरंग दल।
सुल्तान दास, भारत बंसल, बाबू लाल शुक्ला, सतीश राणा, प्रेम नारायण अवस्थी, नगेंद्र सिकरी आदि आदि सदस्य भक्त बैठक में उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक नागरिकों को करेंगे समर्पित : विश्राम कुमार मीणा

Wed Jul 15 , 2026
17 जुलाई को जींद के कार्यक्रम से होगा ऑनलाइन एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन व सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया रेलवे एलिवेटेड ट्रैक व उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का निरीक्षण।ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के 5 फाटकों से मिलेगी निजात, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement