दिल्ली में होंगी भारत के हर क्षेत्र की विभूतिया सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पत्रकारिता जगत में हरियाणा से 3 नाम।
शिक्षा में भी हरियाणा ने मारा मोर्चा।
समाजसेवा में दिल्ली एवं पंजाब से होंगे सम्मानित।

दिल्ली 26 अगस्त : दिल्ली में होने जा रहे उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह में इस वर्ष पत्रकारिता जगत से 3 नाम लिए गए हैं। यह अवार्ड हर साल केवल 25 विभूतियों को सम्मानित करने हेतु संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० भारत प्रेम नाथ जी द्वारा 1995 में आरम्भ किया गया है। इस वर्ष कुछ श्रेणियाँ और सम्मिलित की गयी है। कार्यक्रम 31 अगस्त को दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ करेंगे तथा दिल्ली से डॉ० आर के मिढ़ा इस कार्यक्रम के संयोजक हैं। कार्यक्रम के मुख्या अतिथि पदमश्री विजय चोपड़ा जी रहेंगे।
बाग़वानी में अभूतपूर्व योगदान हेतु इस वर्ष हरियाणा बाग़वानी विभाग के महानिदेशक डॉ० अर्जुन सैनी का चयन किया गया है। मालुम हो की डॉ० अर्जुन सैनी हरियाणा में किसानों की आय बाग़वानी के माध्यम से बढ़ाने में अहम् योगदान निभा रहे हैं। उनके द्वारा मैनेज किये जा रहे कई सरकारी प्रोजेक्ट आज पुरे देश में कृषि विकास एवं विस्तार की मिसाल बने हुए हैं।
पत्रकारिता में अतुलनीय सेवा हेतु इस वर्ष हरियाणा विधान सभा के मीडिया एवं संचार अधिकारी दिनेश कुमार का नाम शामिल किया गया है। बता दें की दिनेश कुमार हरियाणा विधानसभा के संचार अधिकारी होने के साथ ही एक प्रख्यात लेखक भी हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख समाज में जनचेतना का प्रसार कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से करते आये हैं।
दिल्ली से पुलिस सेवा में इस बार इंस्पेक्टर संजय कुंडू, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ, साउथ वेस्ट दिल्ली का नाम शामिल किया गया है। इंस्पेक्टर कुंडू दिल्ली के दिलेर एवं सम्मानित पुलिस अधिकारी हैं। उनके द्वारा दिल्ली की जनता की सेवा की कई मिसाल दी गयी हैं। वे सदैव ही अपना कर्त्तव्य पूरी ईमानदारी और निष्ठां से निभाते आये हैं।
समाज रत्न श्रेणी में डॉ. परमजीत सिंह रानू, सहजधारी सिख पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम राजनीति के क्षेत्र में रहकर देश के विकास में कार्यरत रहने हेतु शामिल किया गया है। वे सदैव ही हर क्षेत्र में तत्पर रह कर कार्यों को पूरा करते आये हैं। वे न केवल एक राजनेता बल्कि एक समाज सेवक और कौंसिल ऑफ़ होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन पंजाब के अध्यक्ष भी हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समीक्षा बैठक में अधिकारीयों की ली क्लास कहां यूपी में कम है डॉक्टर सीएमओ देखें मरीज

Fri Aug 26 , 2022
    VV News वैशवारा नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।हरदोई जिले के विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उप उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तेवर मैं देख बिजली और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की क्लास ली विधायकों से पिड बैंक लेते हुए अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के […]

You May Like

advertisement