भोजीपुरा विधानसभा की ग्राम पंचायत बल्ला कोठा में सम्राट अशोक महान की भव्य शोभायात्रा व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सम्राट अशोक महान के 2327 वे जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा भोजीपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्ला कोठा में सम्राट अशोक महान (अशोक स्तम्भ) की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में ग्राम वासियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेविओं ने भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तंभ) पर पुष्प अर्पित किये| राष्ट्र भक्ति गीतों व नारों से सभी लोग राष्ट्रीय एकता व भाईचारा की भावना से भर गए| छोटे बच्चों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया| उक्त शोभायात्रा के उपरांत सम्राट अशोक जन्मोत्सव पर एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया| उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट अशोक क्लब के जिलाध्यक्ष माननीय प्रेमराज मौर्य जी ने की, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राम चन्द्र बौद्ध जी रहे, उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सर्वेश कुमार मौर्य ने किया| सभी वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान के जीवन चरित्र, शासन काल, उनके गुणों व जनहित में किये कार्यों पर विस्तार से चर्चा की| उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बल्ला कोठा मनोहर लाल मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान बादशाह नगर जगन्नाथ मौर्य, नगर सम्राट अशोक क्लब के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमा शंकर मौर्य, मंडल प्रभारी वीडी मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, तहसील अध्यक्ष मीरगंज जगदीश मौर्य, सर्वेश कुमार मौर्य, बसंत कुमार मौर्य, एडवोकेट राजेश कुमार शाक्य, राम किशोर मौर्य, भूपेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे |