सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती धूमधाम से मनायी

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती धूमधाम से मनायी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यूथ वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा स्थानीय रोटरी भवन में अखण्ड भारत के निर्माता एवं प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की 2370वीं जयंती बहुत धूमधाम से मनायी गई।संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी एवं युवा नेता गोविंद सैनी ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी का जीवन हमारे जीवन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना सिखाता है।मुख्य अतिथि माननीय सांसद आंवला नीरज मौर्य जी ने इस अवसर पर कहा आज भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के अपने जीवन में किये गए प्रेरक कार्यों से हम सब लोग प्रेरित होते हैं और आज के समय में भी उनको अपना आदर्श मानते हैं।संस्था के संरक्षक पार्षद राजेश अग्रवाल ने सम्राट को पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि हमारे समाज को अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनके पदचिन्हों पर चल सके।सामाजिक चिंतक सुरेन्द्र सोनकर ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ.विनोद पागरानी,पवन सक्सेना,अनिल जौहरी,मो.नवी,शेर सिंह गंगवार,शिवम प्रजापति,भूपेन्द्र मौर्य,आर.के.मौर्य,शालू सैनी,जैनब फातिमा,कंचन सैनी,देवेन्द्र रावत,मेराज,सी. पी.मौर्य,राजीव लोचन,मयंक शुक्ला मोंटी,पवन कालरा आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहित्यकार मधुरेश का कृतित्व अब अमरता की श्रेणी में है

Mon Apr 21 , 2025
साहित्यकार मधुरेश का कृतित्व अब अमरता की श्रेणी में हैशीर्ष कथा-आलोचक का अभिनंदन एवं पुस्तक-लोकार्पण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय पत्रकारिता संस्थान और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी भवन में देश के सबसे बड़े कथा आलोचक मधुरेश के साहित्यिक योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई जिसमें […]

You May Like

advertisement