कर्मचारियों का शिष्टमंडल उप मुख्यमंत्री से मिला

कर्मचारियों का शिष्टमंडल उप मुख्यमंत्री से मिला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उप मुख्यमंत्री को कर्मचारियों ने बताया अधिकारी कर रहे हैं सरकार की छवि खराब।

कुरुक्षेत्र, 24 जून : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी (कैंप कार्यालय करनाल) सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का एक शिष्टमंडल हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा के नेतृत्व में मिला।
शिष्टमंडल ने इस मौके पर उप मुख्यमंत्री को यूनियन का मांग पत्र सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दी हुई कर्मचारियों की सुविधाओं को लागू करने में विभागीय अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। इस से हरियाणा सरकार की छवि खराब हो रही है और कर्मचारी वर्ग में सरकार के प्रति रोष है। उपरोक्त नेताओं ने विभाग के प्रमुख अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भवन व मार्ग तथा सिंचाई विभाग (तीनों विभागों के प्रमुख अभियन्ताओं) पर आरोप लगाया की सरकार द्वारा घोषित मांगों को लागू ना करके तानाशाही रवैया अपनाये हुए हैं। भवन व मार्ग विभाग में 10 वर्षो से काम कर रहे कच्चे कर्मचारीयों को कौशल रोजगार के पोर्टल पर नाम ना चढ़ा कर 8 माह से वेतनमान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे हज़ारों कच्चे कर्मचारीयों का शोषण विभाग की तरफ से किया जा रहा है।
जिला कमेटी प्रधान अशोक यादव व सचिव रामरतन शर्मा ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा , राज्य चेयरमैन सतपाल वर्मा व राज्य उप प्रधान तेजपाल गुर्जर ने उपमुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर बातचीत से मांगों का समाधान जल्दी करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ने जल्दी बातचीत का समय देने का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलते हुए कर्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हेरला पर्व से पहले आंचल ने दी बड़ी सौगात,

Sat Jun 24 , 2023
जफर अंसारी हरेला पर्व से पूर्व आंचल ने दी बड़ी सौगातआंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद विक्रय दरो में की भारी कमी लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा अपने आंचल उपभोक्ताओं के साथ ही देश विदेश से आ रहे पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद दरो […]

You May Like

Breaking News

advertisement