स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का होगा सम्मान

आजमगढ संवाददाता



गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले
स्वास्थ्य कर्मियों का चयन


जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों के चयन हेतु की गई प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ से स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मियों का चयन किया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में चयनित कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह चयन उनके द्वारा टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है।
चयनित कर्मियों में श्रीमती मीना देवी, ए.एन.एम., सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज (उपकेंद्र – नासिरपुर जोध) को ई-विन पोर्टल पर टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। वहीं श्रीमती रीता देवी, आशा बहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर (उपकेंद्र – हजरतलपुर) को सी-बैग, संस्थागत प्रसव, समय से टीकाकरण तथा एचबीएनसी विजिट के माध्यम से शत-प्रतिशत बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए चयनित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे न केवल कर्मियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार होता है।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़





VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट

Sun Jan 25 , 2026
गणतंत्र दिवस से पहले 48 घंटे पहले पंजाब रेल ट्रैक पर ब्लास्ट दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्टपंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद इलाके मे रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ अमृतसर दिल्ली रुट पर मालगाड़ी के गुजरते समय इस धमाके से ट्रैक और इंजन को नुकसान पहुंचा जबकि चालक को […]

You May Like

Breaking News

advertisement