उतराखंड: सुगम-दुर्गम में उलझे कर्मचारी, कई पदों पर नही हो पाएंगे तबादले,

देहरादून: इस साल केवल 15 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला करने का आदेश परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस क्राइटेरिया के हिसाब से कई पदों पर तक कर्मचारियों के तबादले ही नहीं हो पाएंगे। परिवहन कर्मियों ने मांग की है कि निर्धारित 15 प्रतिशत से अधिक तबादले किए जाएं।

कोरोना की वजह से पिछले दो साल से तबादले नहीं हो पाए। इस साल सरकार ने तय कर दिया है कि 15 प्रतिशत ही तबादले होंगे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के मुताबिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर दस अधिकारी तैनात हैं। इनमें से एक सुगम से दुर्गम के पात्र हैं तो तीन दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। 15 प्रतिशत के क्राइटेरिया के हिसाब से देखें तो केवल 1.5 कर्मचारी ही ट्रांसफर हो सकेंगे।

इसी प्रकार, वरिष्ठ प्रशासनिक के 24 में से नौ सुगम से दुर्गम और दो दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। प्रशासनिक अधिकारी के 23 में से 17 सुगम से दुर्गम और चार दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। प्रधान सहायक के पद पर 53 में से 37 सुगम से दुर्गम और 10 दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। वरिष्ठ सहायक के पद पर 89 में से 42 सुगम से दुर्गम और 27 दुर्गम से सुगम के पात्र हैं।

कनिष्ठ सहायक के 24 में से एक सुगम से दुर्गम और दो दुर्गम से सुगम के पात्र हैं। इन सभी पर 15 प्रतिशत का नियम लागू करें तो इनमें से कई पदों पर तो एक भी तबादला नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि इनमें कई ऐसे कर्मचारी हैं जो कि निर्धारित दस साल के बजाय दुर्गम में 14 से 15 साल सेवाएं दे चुके हैं।

ऐसे हालात में अगर उन्हें इस बार भी सुगम में आने का मौका नहीं मिला तो यह नियमों का भी उल्लंघन होगा। उन्होंने मांग की है कि मुख्य सचिव के निर्देशों के तहत जरूरत पड़ने पर 15 प्रतिशत से अधिक तबादले किए जा सकते हैं। लिहाजा, परिवहन विभाग में भी अधिक तबादले किए जाएं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: प्रयास सामाजिक संगठन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द का मनाया परिनिर्वाण दिवस

Mon Jul 4 , 2022
रिर्पोट पदमाकर पाठक प्रयास सामाजिक संगठन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द का मनाया परिनिर्वाण दिवस। आजमगढ़।जनपद के प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा चिर युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद का परिनिर्वाण दिवस नीबी बेलइसा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement