जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल से कर्मचारियों ने की मुलाकात

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल से कर्मचारियों ने की मुलाकात।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मंत्री ने कर्मचारियों के 14 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत कर पूरा करने का आश्वासन दिया।

कुरुक्षेत्र, 8 नवम्बर : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के शीर्ष नेतृत्व का 7 सदस्यीय शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सतपाल वर्मा के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री डा. बनवारी लाल से फील्ड कर्मचारियों की मांगों के 14 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत के लिए मिला। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उप प्रधान स. इंद्रजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल दरियापुर, सत्यवान मेहरा, प्रदेश महासचिव इंद्र सिंह सिहाग व रणवीर शर्मा भी मौजूद रहे। यह जानकारी कुरुक्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने दी।
प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने बताया कि कौशल रोजगार निगम में कार्यरत टर्म अप्वाइंटी कर्मचारियों को कौशल रोजगार से बाहर करने व बकाया वेतन का भुगतान करने का मंत्री डा. बनवारी लाल ने पूरा आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि अनुकंपा आधार पर कर्मचारियों के योग्य वारिस की नौकरी एवं अनुकंपा राशि का भुगतान तुरंत किया जाएगा। कर्मचारियों की बकाया एल.टी.सी. बजट जल्द दिलवाया जाएगा, खाली पड़े सभी पदों पर पदोन्नति की जाएगी, सेवा नियमों में हो रही खामियों का भी विभाग के उच्च अधिकारी जल्द संशोधन करवा कर सरकार के समक्ष लाएंगे। कुलवंत शर्मा के अनुसार मंत्री से अन्य मांगों को भी पूरा करने के आश्वासन के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। महत्वपूर्ण बैठक में विभाग के प्रमुख अधीक्षक अभियंता असीम कुमार खन्ना, मुख्य अभियंता परमजीत चहल, कार्यकारी अभियंता प्रवीण कुमार बंसल, सहायक लिपिक के तौर पर रविकांत व अशोक डोगरा भी शामिल रहे।
मंत्री से मुलाकात करते हुए कर्मचारी नेता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किया दीपावली मेले में धमाल

Thu Nov 9 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किया दीपावली मेले में धमाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। ग्रामीण आंचल की छात्राओं ने दिखाई दीपावली मेले में प्रतिभा। कुरुक्षेत्र, 8 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण […]

You May Like

advertisement