बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के बैनर तले आज अस्थाई कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो ओ पी राय को ज्ञापन सौंपा। सचिव प्रबंधन समिति को संबोधित ज्ञापन में अस्थाई कर्मचारियों का वेतन कम से कम 20000/-रू प्रति माह करने और खाली पड़े पदों पर समायोजन तथा बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम कर्मचारी लोग बरसों से इन्हीं मांगों को उठा रहे हैं लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन हमारी सुन नहीं रहा है। सरकार कल के लगे आऊटसोर्सिंग कर्मीयों का वेतन 20000/- देने की बात कर रही है जबकि हम लोग बीस साल सेवा के बाद भी जीवन जीने लायक सम्मानजनक वेतन नहीं पा रहे हैं, सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि बरेली कॉलेज बरेली की ऐतिहासिकता को देखते हुए इसको केंद्रीय विश्वविद्यालय जरूर बनना चाहिए हम इसके लिए डटे हैं और डटे रहेंगे। यदि सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में पूरनलाल मसीह, राजाराम, रामौतार, नन्हेलाल, श्रीराम, वचचीदेवी, सावित्री माया पांडे आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस सिलेंडर की महंगाई पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा

Fri May 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गैस सिलेंडर की महंगाई पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, बरेली जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने कहा की गैस के दाम वापस नहीं हुए तो सड़कों पर उतरेगा व्यापारी […]

You May Like

advertisement