यूपी कन्नौज:उमर्दा ब्लॉक परिसर में मंगलवार की दोपहर 12 बजे उमर्दा सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन

वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील

संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी

उमर्दा ब्लॉक परिसर में मंगलवार की दोपहर 12 बजे उमर्दा सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि उनको समय से वेतन नहीं दिया जाता है। इसके अलावा उनके साथ अभद्रता की जाती है। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत अयोध्या प्रसाद द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने बताया कि वह उनके द्वारा उपस्थिति रजिस्टर में भी साइन नहीं किए जाते हैं। जैसे उनकी सैलरी मिलने में काफी समस्याएं सामने खड़ी होती हैं। महिला सफाई कर्मचारियों ने बताया कि जब वह हाजरी रजिस्टर मेंसम साइन कराने के लिए जाती हैं, तो एडीओ पंचायत द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है, गाली गलौज की जाती है। बेवजह कर्मचारियों की सैलरी काट दी जाती है जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने उमर्दा विकासखंड अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी कन्नौज:नहर बंबा में पानी ना होने से सिंचाई की बड़ी समस्या, किसान चिंतित

Wed Jun 30 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी हसेरन नहर बंबा में पानी ना होने से सिंचाई की बड़ी समस्या, किसान चिंतित हसेरन क्षेत्र में सिंचाई के साधन नहर बंबा हैं l खेतों की सिंचाई नहर बंबा से की जाती है l पानी ना होने से सिंचाई में इसका […]

You May Like

advertisement