मुठभेड़ 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश चढ्ढे पुलिस के हत्थे

थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 25-25 हजार के इनामिया 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अवस्था में लूटी हुई सोने की चैन, अवैध असलाह, 45,000 रू0 नकद व घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मो0सा0 सहित किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा धर्म कांटा से कुद्देशिया पुल की तरफ जा मो0सा0 सवार 02 संदिग्धो को रोकने का प्रयास किया तो संदिग्धो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 25-25 हजार के इनामिया दोनो अभियुक्तों को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। तथा बरामदगी 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा एवं 02 खोखा कारतूस, 01 पीली धातू की चैन, घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटर साइकिल स्पलैण्डर ब्लैक तथा 45,000/- रूपये नकद। तथा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम 1. सलमान पुत्र जमशेद अहमद उम्र 26 वर्ष निo लोको कालोनी नई बस्ती गली नंबर 15 थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ (पैर में गोली लगने घायल) व 2. इस्लाम कादिर पुत्र आरिफ खान उम्र 23 वर्ष निवासी बानाखाना थाना प्रेमनगर बरेली (पैर में गोली लगने घायल) बताया है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु हुआ बैठक का आयोजन

Fri Aug 8 , 2025
सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु हुआ बैठक का आयोजनबदायूँ : 07 अगस्त। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2025 के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक बैठक का […]

You May Like

advertisement