उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल और एक फरार

उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल और एक फरार,
सागर मलिक

उत्तराखंड के रुड़की में एनकाउंटर का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने भाग रहे बदमाश को गोली मार दी। इस घटना में एक आरोपी फरार हो गया है।

उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार को सुबह एनकाउंटर का मामला सामने आया है। यहां के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर सोलानी पुल के पास गुरुवार की तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर जंगल में कांबिग की गई है। पुलिस ने बताया कि बदमाश रुड़की क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश भी कर रही है।

गुरुवार की तड़के सिविल लाइन्स पुलिस सोलानी पुल के निकट चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनको रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। तभी पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी कर दी। बदमाश स्कूटी को छोड़कर दोबारा फायरिंग करते हुए भागने लगे जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने बदमाश की जंगल में घंटो कांबिग की तथा घायल बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि बदमाश 3 अप्रैल को सोलानी पार्क पर हुई लूट में शामिल था। बदमाश रावल पुत्र वीरमपाल उम्र निवासी ग्राम कोंडा, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने भाग रहे बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश को उठाकर पुलिस अस्पताल लेकर गई और इलाज के लिए भर्ती करवाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: दुर्गा एनक्लेव विकास समिति बंजारा वाला ने केदार मंडल अध्यक्ष बहन सरिता लिंगवाल जी का स्वागत किया

Fri Apr 11 , 2025
देहरादून: दुर्गा एनक्लेव विकास समिति बंजारा वाला ने केदार मंडल अध्यक्ष बहन सरिता लिंगवाल जी का स्वागत किया,सागर मलिक वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला के दुर्गा एनक्लेव विकास समिति ने आज भाजपा केदार मंडल अध्यक्ष बहन सरिता लिंगवाल जी का स्वागत किया,और अपने क्षेत्र की जन समस्या से भी अवगत […]

You May Like

advertisement