खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश

शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शरफ़ुद्दीन साहब (ककरेहटा) तथा मोहम्मद ज़ाहिद (प्रधान, मंज़ीरपट्टी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आगमन पर दोनों अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया तथा प्राचार्य ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में उनके साथ गेम्स सेक्रेटरी डॉ. आसिम खान, वॉलीबॉल प्रेसीडेंट डॉ. मोकर्रम अली, प्रो. मोहम्मद खालिद, प्रो. अफ़ज़ाल, डॉ. ज़ुबैर अहमद, तथा डॉ. इब्राहिम, डॉ. ज़फ़र आलम भी उपस्थित रहे।

आज का रोमांचक फाइनल मैच लॉ फ़ैकल्टी और आर्ट्स फ़ैकल्टी के बीच खेला गया, जिसमें लॉ फ़ैकल्टी ने कड़े मुकाबले में आर्ट्स फ़ैकल्टी को पराजित किया और विजेता बनी।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूत आधार

Sat Nov 15 , 2025
पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूत आधार, अब होगी पुलिस चौकी।बिलरियागंज। स्थानीय बिलरियागंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 12 बजे पटवध कौतुक स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास निर्मित नए पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जनपद आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement