गोवंश आश्रय स्थल पर केयर टेकर व रात्रि चौकीदार की उपस्थिति सुनिश्चित करें प्रधान

गोवंश आश्रय स्थल पर केयर टेकर व रात्रि चौकीदार की उपस्थिति सुनिश्चित करें प्रधान
बदायूँ: 04 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज बदायूं ।मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश संरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाेच्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने जनपद के समस्त प्रधानों से अपेक्षा की है कि 05 जून को गंगा दशहरा एवं 07 जून को बकरीद (ईद-उल-अज़हा) का त्यौहार को शान्तिपूर्वक मनाये जाने हेतु अपने-अपने ग्राम पंचायत में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की विशेष निगरानी रखें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल पर किसी भी समय ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो कि वहाँ केयर टेकर एवं रात्रि चौकीदार अनुपस्थित हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत के गोवंश आश्रय स्थल पर 24 घण्टे केयर टेकर अथवा रात्रि चौकीदार की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। गोवंश आश्रय स्थल से कोई भी गोवंश बाहर न जाए। जिससे किसी भी अवांछनीय तत्व द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित न की जा सके एवं बकरीद व गंगा दशहरा के मौके पर आपसी सौहार्द बना रहे। गोवंश आश्रय स्थल पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था की जाये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीजे व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Thu Jun 5 , 2025
डीजे व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण बदायूँ: 04 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं माननीय जिला जज बदायूँ विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement