महाकाल ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में 5 जनवरी तक प्रवेश बंद, गणेश मंडपम से होंगे दर्शन

महाकाल ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में 5 जनवरी तक प्रवेश बंद, गणेश मंडपम से होंगे दर्शन।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को छोटे, मध्यम होटल कारोबारी, आटो चालकों और ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक की।

मध्यप्रदेश उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार से पांच जनवरी तक भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। नए साल में पांच जनवरी तक आनलाइन भस्म आरती भी फुल है। इस बीच कुछ होटल संचालकों, आटो चालकों और ई – रिक्शा वालों की मनमानी की शिकायतें प्रशासन और पुलिस के पास पहुंच रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को छोटे, मध्यम होटल कारोबारी, आटो चालकों और ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनवरी में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इंवेस्टर्स समिट है। विदेशी मेहमान भी उज्जैन आएंगे। हम ऐसा व्यवहार रखें कि यहां की कीर्ति और बढ़े।
15 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान।
प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक करीब 15 लाख से अधिक भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। उसी के अनुसार इंतजाम किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी भीड़ की स्थिति को देखते हुए दो कतार में दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फैसेलिटी सेंटर तथा अन्य होल्डप में आवश्यक बैरिकेडिंग करने को भी कहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पूजा स्टैंड आदि के भी व्यापक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>समाज सेवा में अग्रसर श्री विपुल नारंग ने अंधविद्यालय को भेंट किया गीजर</em>

Fri Dec 23 , 2022
समाज सेवा में अग्रसर श्री विपुल नारंग ने अंधविद्यालय को भेंट किया गीजर फिरोजपुर 23 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= समाज कल्याण में लाखों रुपए खर्च करने वाले श्री विपुल नारंग फिरोजपुर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनको कहीं भी जरूरतमंद व्यक्ति मिल जाए अपनी जेब से […]

You May Like

Breaking News

advertisement