मिनीमाता सम्मान के लिए 10 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

 जांजगीर-चांपा ,07 अक्टूबर, 2021/ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को हर साल ’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’ प्रदाय किया जाता है। इसके लिए आगामी 10 अक्टूबर तक जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आवेदन के साथ महिला अथवा अशासकीय संस्था का पूरा परिचय, महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए सेवा कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी देना होगा, इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा, कि उपलब्धियां वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। इसके अलावा कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो, तो उसका विवरण, उत्कृष्ट सेवा कार्य के विषय में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित हुआ हो, तो उसका विवरण एवं प्रकाशित प्रतिवेदन की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं तथा संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रति और अन्य सुसंगत दस्तावेज जो जरूरी हो, लगाना होगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Thu Oct 7 , 2021
जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर, 2021/  जिले में 1 जून से 06 अक्टूबर तक- 1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1100.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।     अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1319.6 […]

You May Like

Breaking News

advertisement