आदेश मैडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

आदेश मैडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

हर पौधा भविष्य की सांस है इसलिए पर्यावरण को संभाल कर रखें : डा. गिल।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कालेज एवं अस्पातल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदेश आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल, आदेश ग्रुप के डायरेक्टर ई.आर. गुरफतेह सिंह गिल, एम.डी. डा. गुणतास गिल सहित वरिष्ठ चिकित्सकगणों, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अपने सम्बोधन में डा. एच. एस.गिल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नही बल्कि यह हमारी रोज़मर्रा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर पौधा भविष्य की सांस है, और हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। डा. गिल ने यह भी कहा कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ व हरित वातावरण देने के लिए आज ही ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। इस दौरान कालेज परिसर में चिकित्सकों, स्टाफ और छात्रों द्वारा औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया गया और सभी ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। आदेश मैडिकल कालेज का यह पर्यावरणीय प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है और यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य सेवा से संस्थान भी प्रकृति की रक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा, गुरसतिंदर सिंह सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसीपल भी मौजूद रहे।
आदेश में पर्यावरण दिवस मनाते आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस.गिल व चिकित्सकगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी : अशोक रोशा

Thu Jun 5 , 2025
पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी : अशोक रोशा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। संयोग से विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र सिंगला का जन्म दिन भी था उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाया इस […]

You May Like

advertisement