ईपीएस – 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली के अल्प पेंशनर्स की बैठक चार सूत्रीय मांगों को लेकर की गई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ईपीएस -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली के अल्प पेंशनर्स के राष्ट्रीय संगठन की मासिक बैठक चार सूत्रीय मांगों 7500 रू पेंशन साथ में डीए , पति पत्नी को निशुल्क उपचार, पेंशन योजना से बंचित सदस्यों को 5000 रू मासिक गुजारा भत्ता और न्यूनतम पेंशन का लाभ दिया जाने को लेकर पुराने बस स्टेशन रोडवेज बरेली के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष ओ पी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि हमारी केन्द्र सरकार हम ईपीएस – 95 पेंशनर्स के अंशदान की ईपीएफओ कोष में जमा कई हजार करोड़ की भारी धन राशि के ब्याज से ही हमारी पेंशन बढ़़ोत्तरी आसानी से सरकार कर सकती है जो कई बार के माननीय प्रधानमंत्री, केन्द्रीय श्रम मंत्री , वित्त मंत्री जी के दिये गए कोरे आश्वासनों के उपरांत ईपीएफओ की हठधर्मिता से अभी तक सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है जिससे पेंशनर्स में भयंकर रोष व्याप्त हो रहा है ।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष चिरंजीव गौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 4- 5 अगस्त को जन्तर – मन्तर नई दिल्ली में उ प्र सहित देश के कोने कोने से धरना-प्रदर्शन को आये लाखों की संख्या में बृद्ध ईपीएस -95 पेंशनर्स और बिभिन्न राजनीतिक दलों के माननीय सांसदो ने बड़ चढ़कर भाग लेकर इस मुद्दे पर देश की सोई हुई केंद्र सरकार को जगाने का काम किया है ।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष द्वितीय बेचे लाल वर्मा ने कहा कि ईपीएफओ, और केंद्र सरकार की उपेक्षा बुलडाना के ऐतिहासिक लम्बी अवधि से जारी आन्दोलन और बिभिन्न प्रकार के किये गये आन्दोलनों का ईपीएस के अठहत्तर लाख पेंशनर्स का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह रजावत के नेतृत्व में अपनी चार सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु हर कुर्बानी को तैयार बैठे हैं, हमारे धैर्य का सब्र टूटता जा रहा है कई सौ पेंशनर्स प्रतिदिन स्वर्ग शिधार रहे हैं। बैठक में नरेन्द्र प्रकाश सक्सेना मंडल उपमंत्री ने बरेली मंडल के बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के चारों जिलों से बिभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में बैठक में आये पेंशनर्स सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से ऐसे ही सहयोग बनाये रखने की अपील की। बैठक में तेज प्रकाश अरोरा, के एम त्रिपाठी , सुशील कुमार सक्सेना , तेज प्रकाश अरोरा , आर के मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता, हरी कृष्ण मिश्रा, शिव राज सिंह, साबिर हुसैन , वेद पाल सिंह, रामा कान्त, अनिल मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।
बैठक की अध्यक्षता ओ पी शर्मा मंडल अध्यक्ष ने और कुशल संचालन नरेन्द्र प्रकाश सक्सेना उप सचिव ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश भर में चल रहे मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Fri Aug 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सर्वेश पाठक जी की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव आदरणीय राजीव यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश भर में चल रहे मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को लेकर के 11 सूत्रीय ज्ञापन सर्वप्रथम महा […]

You May Like

Breaking News

advertisement