नवरात्रि शुभ मुहूर्त में पहले दिन करें कलश स्थापना : अमित मोदगिल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- मां दुर्गा के पवित्र 9 दिन यानि नवरात्रि। इस के बारे में जानकारी देते हुए ज्योतिष विद्या केन्द्र के संचालक अमित मौदगिल ने बताया कि साल में 4 बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार से आरम्भ हो रही है, जो 11 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को समाप्त होगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।
कलश की स्थापना चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त – 2 अप्रैल सुबह 06:10 बजे से 08:29 बजे तक।
कुल अवधि- 2 घंटे 18 मिनट
किस दिन होगी मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा ?
1- नवरात्रि पहला दिन 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)
2- नवरात्रि दूसरा दिन 3 अप्रैल 2022 दिन रविवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा।
3- नवरात्रि तीसरा दिन 4 अप्रैल 2022 दिन सोमवार: मां चंद्रघंटा पूजा।
4- नवरात्रि चौथा दिन 5 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार: मां कुष्मांडा पूजा।
5 – नवरात्रि पांचवां दिन 6 अप्रैल 2022 दिन बुधवार : मां स्कंदमाता पूजा।
6- नवरात्रि छठवां दिन 7 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार : मां कात्यायनी पूजा।
7- नवरात्रि सातवं दिन 8 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार: मां कालरात्रि पूजा।
8- नवरात्रि आठवां दिन 9 अप्रैल 2022 दिन शनिवार : मां महागौरी
9 – नवरात्रि 9 वां दिन 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार : मां सिद्धिदात्री।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश /रीवा अय्याशी का अड्डा बन चुके राजनिवास सर्किट हाउस का महिला कांग्रेस द्वारा शुद्धीकरण करने हेतु आवेदन

Wed Mar 30 , 2022
ब्यूरो चीफ/ राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश. 8889284934 ज्ञात है कि प्रशासन के संरक्षण में बलात्कारी बाबा ने vip राजनिवास सर्किट हाउस में किशोरी की जबरन अस्मत लूटकर समूचे रीवा को शर्मसार किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, भाजपा नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में बलात्कारी बाबा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement