बिहार:हिन्दी साहित्य के विकास लिए ‘पंचवटी’ की स्थापना

हिन्दी साहित्य के विकास लिए ‘पंचवटी’ की स्थापना

फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता

इंद्रधनुष साहित्य परिषद् के शाखा में के रूप में साहित्यिक संगठन ‘पंचवटी’ की स्थापना साहित्य प्रेमी सह शिक्षा सेवी विनोद कुमार तिवारी के द्वारा विगत दिन राष्ट्रीय कवि मैथिली शरण गुप्त की पुस्तक ‘पंचवटी’ के नाम पर किया गया। जिसका कार्यालय कोशी शिविर बथनाहा में बनाया गया है। सर्वसम्मति से आशुकवि सुरेश कंठ को अध्यक्ष एवं गजलकार दिलीप समदर्शी को सचिव बनाया गया। जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप मे दानी चौधरी, ठाकुर प्रसाद शर्मा, विश्वनाथ प्रसाद, कमल किशोर मिश्र, निर्मल कुमार पंडित, राम सर्वाथ कुमार आदि का चयन किया गया। इस संगठन की स्थापना विजयादशमी के दिन स्थानीय साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों वरिष्ठ बाल साहित्यकार हेमंत यादव, पूर्व प्र० अ० सुरेंद्र प्रसाद मंडल, प्र० अ० हर्ष नारायण दास, प्र० अ० प्रेमलाल पाठक, प्रो० सुधीर सागर, सुनील दास की उपस्थिति में हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक

Sat Oct 16 , 2021
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक अररिया से मो माजिद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी बोल्ड स्टेप को बहुत ही ही सराहा है।इन्होंने कहा कि कई बैठकें कांग्रेस कार्यसमिति की […]

You May Like

advertisement