
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : पीड़ित कप्तान सिंह ने बताया एक आयशर कैंटर वाहन को श्रीराम फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर / मैनेजर छत्रपाल पुत्र नामालूम हाल निवासी पता श्रीराम फाइनेंस कंपनी स्वालेनगर सीएनजी पंप के सामने , थाना किला बरेली द्वारा बिकवाया गया। आरोप है कि वाहन की बिक्री के समय फील्ड ऑफिसर ने वाहन के स्वामित्व के वाहन के ट्रांसफर कराने की पूरी जिम्मेदारी स्वयं ली थी।
पीड़ित का कहना है कि वाहन संख्या आयशर कैंटर 1110 , UP 25/ AT8248 को बिक जाने के बावजूद आज तक ट्रांसफर नहीं कराया गया। वाहन के स्वामित्व और उससे संबंधित कानूनी एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियां अब भी पूर्व मालिक के नाम पर बनी हुई हैं। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।


