श्री रामकथा के उपलक्ष्य में निकाली संध्या फेरी

(पंजाब) फिरोजपुर 27 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा  30 मई से 5 जून 2026 तक रथ ग्राउंड, ढालपुर, कुल्लू में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन करने के लिए गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी संत समाज के साथ कुल्लू पधार रहीं हैं। कथा के प्रचार के लिए दूसरी संध्या फेरी सिद्ध श्री बाल्मीकि मन्दिर, लंका बेकर कुल्लू से सायं 6 बजे बहुत धूमधाम से निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारम्भ अध्यक्ष इकबाल, प्रधान पवन,सोनू,जीवन कला,द्वारा पूजन एवं दीप प्रचलित कर किया गया इस अवसर पर साध्वी गार्गी भारती, साध्वी मीनू भारती ने प्रभु का संकीर्तन किया ।

    राम नाम के जयकारों ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी धीरानंद जी ने कहा 

“रमणे कणे कणे इति राम:”
जो कण कण में बसे, वही राम है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते हैं।उन्होंने विनम्रता, मर्यादा,धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार को दिया।

  सारी संगत ने भी नाच गा कर इस संध्या फेरी का आनंद उठाया। मौहल्ला निवासियों ने संध्या फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया। संध्या फेरी में नशा ना करने का सन्देश भी दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी : प्रो. वीरेंद्र पाल

Wed May 27 , 2026
कुवि में पांच दिवसीय ‘अपरकालिक कौशल विकास कार्यक्रम’ संपन्न, 86 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित तथा रूसा के सहयोग से संचालित पांच दिवसीय ‘अपरकालिक कौशल विकास कार्यक्रम’ […]

You May Like

advertisement