प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही लगा रहे हैं- एक पेड़ मां के नाम व्यक्तिगत हितग्राहियों के साथ ही विभागीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्लांटेशन की योजना प्रशासन की अपील पौधे लगाकर सेल्फी लें और अपने सोशल मीडिया पेज पर करें पोस्ट

कोरिया, 20 जून 2025। कोरिया की हरीतिमा को लेकर अपनी अलग पहचान है। यह जिला वनांचल क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। इस हरियाली को और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए देश स्तर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान से संबल मिल रहा है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही अपने नवनिर्मित आवास के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधों का रोपण कर रहे हैं। विदित हो कि कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे जिले में अब तक 14 हजार 500 से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। साथ ही अभी कोरिया जिले में 7 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन सभी हितग्राहियों के नवीन आवासों के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को ग्राम पंचायत के माध्यम से उनकी मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवास के हितग्राही परिवार अपनी मां के नाम पौधों का रोपण कर रहे हैं।

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कोरिया जिले में बारिश के मौसम को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का क्रियान्वयन अलग अलग स्तरों पर किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही को इस अभियान से जोड़ा गया है। साथ ही ब्लाक प्लांटेशन, लीनियर प्लांटेशन, नदी तटों पर प्लांटेशन और शासकीय परिसरों के अलावा प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओं के परिसरों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्य कराया जा रहा है। पौध रोपण के साथ ही इन पौधों की सुरक्षा के लिए भी घेराबंदी व सुरक्षा का कार्य सुनिश्चित किया जा  रहा है ताकि आने वाले समय में यह पौधे बड़े होकर कोरिया की हरियाली और सुंदर वातावरण को और भी मजबूती प्रदान कर सकें।

जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि कोरिया में हरियाली व जैव विविधता अपने आप में अलग पहचान रखती है। एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होने चेंबर आफ कामर्स, सभी एनजीओ, जनप्रतिनिधियों और प्रत्येक कोरियावासी से आग्रह किया है कि अपने आस पास अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और क्लीन कोरिया ग्रीन कोरिया को मजबूजी से आगे बढ़ाएं। पर्यावरण में सुधार के लिए किए गए प्रत्येक पौधरोपण कार्य की अच्छी सेल्फी लेकर सोसल मीडिया में पोस्ट करें और कोरिया जिला प्रशासन के पेज को टैग भी करें। श्रीमती चंदन ने कहा कि पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेकर हम सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरती आबा अभियान के प्रचार रथ से जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी विभिन्न योजनाओं की रोशनी 30 जून तक विशेष शिविरों के माध्यम से होगा जनजातीय समुदायों का समावेशी विकास

Fri Jun 20 , 2025
कोरिया, 20 जून 2025। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ के तहत कोरिया जिले में 17 जून से 30 जून 2025 तक विशेष ग्राम स्तरीय विकास शिविरों की शुरुआत की गई है। इन शिविरों का उद्देश्य जिले के जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की […]

You May Like

Breaking News

advertisement