श्रीमती तस्कीन की नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित

मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर उठाया कदम

प्रधानमंत्री आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल

कोरिया 21 जून 2025/ जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना चाहें कर सकते हैं ऐसी ही सकारात्मक खबर कोरिया जिले से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जारी मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून ने कोरिया जिले में जल संरक्षण हेतु एक नया मानक तैयार कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य का सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती तस्कीन खातून ने बड़े शहरों में अपनाई जाने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्वयं अपने नव निर्मित आवास पर बनवा लिया है।
कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून को गत वर्ष अपना पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्रदान किया गया। इन्होंने अपनी कमाई हुई कुछ रकम के साथ अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर लिया है। इसके बाद आवास निर्माण में बची हुई सामग्री टूटी हुईं ईंट आदि से सोखता पिट बनवाया और नए आवास की छत के पानी की निकाशी को पाइप के माध्यम से सोखते गड्ढे तक जुड़वा लिया है।
क्या कहती हैं हितग्राही तस्कीन
जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे अभियान से हमने प्रेरणा ली, जब तक हम सभी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगे तब तक मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण का काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हमने कलेक्टर कोरिया की अपील पर अपने नए आवास में जल संरक्षण हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लिया है और मै आग्रह करती हूं कि सभी अपने छत में गिरने वाली हर बूंद को बचाएं।
कलेक्टर कोरिया
श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सोरगा ग्राम पंचायत में श्रीमती तस्कीन खातून के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल आने वाले समय में कोरिया को जल संरक्षण हेतु एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री श्री नेताम ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

Sat Jun 21 , 2025
विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लोगों का सेवा और उनका कल्याण ही हमारा सेवा धर्म:- मंत्री श्री नेताम बलरामपुर 21 जून 2025/ जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का […]

You May Like

advertisement