हरियाणा: श्री गोविंद आनंद आश्रम में हर मास सैकड़ों की संख्या में कंजको का पूजन कर किया भंडारा किया जाता है : महंत सर्वेश्वरी

श्री गोविंद आनंद आश्रम में हर मास सैकड़ों की संख्या में कंजको का पूजन कर किया भंडारा किया जाता है : महंत सर्वेश्वरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा और चिकित्सा के साथ विवाह में भी सहयोग करता है।

पिहोवा 3,जुलाई : पिहोवा के श्री गोविंद आनंद आश्रम में हर महीने की तरह इस महीने भी कजंको का पूजन कर भंडारा किया।
आश्रम के संरक्षक महंत बंसी पुरी जी महाराज ने पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
महंत बंसी पुरी जी ने बताया की कन्या पूजन किए जाने से अपने जीवन में किए गए सभी दोष दुख वह किसी भी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है कन्याओं का आशीर्वाद मनुष्य के जीवन को आनंदित और संपन्न करता है। उन्होंने बताया कि जिस घर में बेटी है वह घर हर प्रकार से धन धान्य से भरपूर रहता है क्योंकि आज देश की बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कामयाबी की ओर जा रही है कल्पना चावला जैसी बेटियां आज वही दोहरा रही है जिससे भारत देश बुलंदियों को छू रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरी ने बताया परम आदरणीय महंत बंशीपुरी जी के सानिध्य में व उनकी प्रेरणा से श्री गोविंद आनंद आश्रम में प्रति मास कन्या पूजन कर भंडारा किया जा रहा है जिसमें नगर के गणमान्यजन भाग लेते हैं और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं सैकड़ों की संख्या में गोविंद आनंद आश्रम में कन्याओं का पूजन कर भंडारा किया गया जिसमें भक्तों ने भी भोजन ग्रहण किया कन्या पूजन के इस अवसर पर संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडेलश्वर 1008 महंत विद्या गिरी जी महाराज, महंत बंशीपुरी जी महाराज, स्वामी महेश गिरी और पिहोवा नगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन आशीष चक्रपाणि के साथ दीपक महंत , नितिन बिन्दलस, धर्मवीर अत्रि, सतीश धवन, मास्टर जय भगवान शर्मा, अमित पुरी, बारु राम बंसल, सोहनलाल मुंगडिया आदित्य बहल, लखविंदर सेतिया, हनु चक्रपाणि आदि सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
कन्या पूजन के बाद महामंडलेश्वर विद्या गिरी जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए गणमान्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट नान्देमऊ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Sun Jul 3 , 2022
उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट नान्देमऊ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा। अवनीश कुमार तिवारी जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नांदेड मऊ में 1 माह पूर्व से हो रही चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा आपको बताते चलें विद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement